सतपुड़ा टाईगर रिजर्व में बाघिन अपने शावकों के साथ मस्ती करते हुए नजर आई।

फ़रवरी 22, 2024 - 21:44
 0  6

बाघिन अपने बच्चों को खेल-खेल में सिखा रही लड़ने और बचने के तरीके वीडियो हुआ वायरल। नर्मदापुरम।सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघिन और शावको का दांव-पेच का वीडियो वायरल, बाघिन अपने शावको को लड़ने और आक्रमण से बचने का गुर सिखाती आ रही है नजर। नर्मदापुरम के सतपुडा टाइगर रिजर्व के चूरना जोन में बाघिन मछली अपने तीन शावको के साथ अक्सर एक नए रूप में दिखाई देती है। बीते मंगलवार को भी बाघिन मछली एक बार फिर पर्यटकों को अपने नए रूप में दिखाई दी। पर्यटकों को बाघिन मछली अपने शावक के साथ खेलती एवं जिंदगी के दावेपेंच सिखाती दिखाई दी। इस दौरान जिनेवा से आये पर्यटक ब्रज किशोर और उनके साथियों ने बाघिन एवं उसके बच्चे को अपने कैमरों में कैद कर लिया। बाघिन द्वारा शावक को दांव पेंच सीखाने का वीडियो वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बाघिन अपने शावकों को लड़ना और आक्रमण करना सीखा रही है। उकसाते हुये अपने शावकों को आक्रमण से कैसे बचा जाए यह सब खेल-खेल में दावपेंच सिखाती दिखाई दे रही है। अभी शावक की उम्र लगभग 7 माह की है लगभग डेढ़ वर्ष तक शावक अपनी माँ के साथ रहेंगे। तब तक बाघिन अपने शावक को जंगल के सभी दावपेच सीखा देगी। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के एसडीओ विनोद वर्मा ने बताया कि वीडियो मंगलवार का है जिसमें बाघिन मछली अपने शावको को लड़ना और आक्रमण से बचने का दाव-पेंच पेज खेल-खेल में सिखाती दिखाई दे रही है। वीडियो को जिनेवा से आए पर्यटक ब्रजकिशोर और उनके साथियों ने बनाया है।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sanjay Malviya India News Pulse